फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन ने रोक दिया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी संगीता देवी के मकान का निर्माण रविवार को महिला हेल्पलाइन ने रोक दिया। मकान निर्माण न होने से लंबे समय से परेशान संगीता ने पहले राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी थी। बाद में उसने दो अक्तूबर को विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी तो पुलिस हरकत में आई और महिला के मकान का निर्माण शुरू करा दिया था। मकान का काम छत स्तर तक पूरा हो चुका है। रविवार को मौके पर पहुंची महिला हेल्पलाइन की टीम ने निर्माण को रोक दिया। सुनवाई को लिए 15 अक्तूबर को महिला हेल्पलाइन कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

नोनहट्टा निवासी संगीता देवी पत्नी भोला यादव अपनी बैनामे की जमीन पर निर्माण करा रही थी तो उनके पड़ोसियों ने जमीन को विवादित बताकर निर्माण रोक दिया था। पीड़ित महिला काफी समय तक थाना दिवस और तहसील दिवस पर चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई न होने पर महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाते हुए दो अक्टूबर तक न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। छत की ढलाई के बाद रविवार को महिला हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकवा दिया। हालांकि दो अक्तूबर से ही लापता संगीता का अभीतक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। घर पर मौजूद उनकी बेटियां पूजा और निधि व पुत्र सत्याम मकान का निर्माण करा रहे थे। पीड़िता की बेटी पूजा यादव ने बताया कि दो अक्टूबर को पुलिस ने अपनी मौजूदगी में निर्माण का काम शुरू कराया था। लेकिन महिला हेल्पलाइन की टीम ने काम रोक कर सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर को कार्यालय पर बुलाया है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी का कहना है कि किसी ने महिला आयोग में शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर महिला हेल्पलाइन की टीम मौके पर गई थी। सुनवाई के लिए बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें