फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यबली महाविद्यालय ने मो. हसन को 31-26 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर और मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। सूर्यबली ने 31-26 अंकों के अंतर से मो. हसन को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर ने शहीद स्मारक पीजी कालेज गाजीपुर को 48-13 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पीजी कालेज मंडियाहू ने सन्तबूला पीजी कालेज गाजीपुर को 41-21 अंक से पटखनी दी। तीसरे मैच में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर ने पीजी कालेज बदलापुर को 42-19 के अंतर से धूल चटाई। चौथे मैच में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर ने पीजी कालेज मंडियाहू को 31-09 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पांचवें मैच में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर ने पीजी कालेज मलिकपुरा को 29-21 से मात दी।
पहला सेमी फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर ने श्री गॉधी पीजी कालेज मालटारी आजमगढ को 30-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर ने बाबा नेपाल स्मारक पीजी कालेज आजमगढ़ 36-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिये मालटारी आजमगढ़ ने लाटघाट आजमगढ़ को 19-14 हराया। विजेताओं को खेलकूद परिषद अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र विक्रम यादव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. चन्द्रभान सिंह, डॉ. अनुराग मिश्रा, अखिलेश गौतम, रजनीशा सिंह, डॉ. राजेश सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, अरूण सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में माया राय, धीरज, रवि चन्द्र यादव, एहसान अहमद, कमलेश सिंह, अवनीश राय ने निभाई। धन्यवाद प्रशांत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें