जौनपुर। ऑल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर छह सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि आशा बहू दिन रात मेहनत करती हैं लेकिन उन्हें मानदेय कम मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने कहा कि आशा 12 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रही हैं। बावजूद इसके उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है। जिला मंत्री शशि शुक्ला ने कहा कि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि दिनरात मेहनत करने के बावजूद भी आशाओं की अनदेखी की जा रही है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि आशा बहुओं की लड़ाई महासंघ लड़ रहा है। आशा बहू के संरक्षक रामकेस यादव ने कहा कि समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। फेडरेशन के संरक्षक पारसनाथ यादव, जिला मंत्री संजय कुमार चौधरी ने कहा कि 15 नवंबर को राष्ट्रीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। इसमें भारत के सभी संगठन भागीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर अर्चना सिंह, रेनू दूबे, सुमन, क्रांति यादव, मिथिलेश देवी, प्रतिभा राय, सुषमा, मेवाती देवी, प्रमिला सिंह, अंजलि, सीमा यादव, सुधीर अस्थाना, शिव यादव, तबरेज खान, विनोद आदि मौजूद रहे।