फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू के नव प्रवेशित छात्रों का कराया परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेहरावां पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को इग्नू में प्रवेश लेने पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कूबा पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षार्थियों को इग्नू के योगदान की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने इग्नू के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा सामग्री की जानकारी दी। इस अवसर पर अमित वत्स ने इग्नू की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की। समन्वयक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने नव प्रवेशित शिक्षार्थियों को केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं, काउंसिलिंग एवं सत्रीय कार्य से अवगत कराया। संचालन डॉ. ऋषिकेश एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इंद्रेश ने किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें