फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा अंधेपन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौजूदा समय में अंधेपन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। देश में नौ फीसदी लोग निम्न दृष्टि और अंधेपन से पीड़ित हैं। जागरूकता से अंधेपन के खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर गुरुवार को नईगंज स्थित दृष्टि हास्पिटल पर आयोजित गोष्ठी में यह बातें नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र कुमार यादव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेत्र संबंधित विकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल अक्तूबर माह के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। धुंधली दृष्टि, अंधापन के साथ साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अंधेपन और दृष्टि दोष से बचने के लिए आहार में अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियां एवं पीले व लाल फलों को शामिल करें। धूम्रपान से बचें। धूम्रपान आप्टिक तंत्रिका क्षति का कारक है। आंखों को सूरज की पराबैगनी किरणों से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें। कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहें और हर बीस मिनट पर अपनी आंखों को आराम दें। आंखों को छूने से पहले अपने हांथ ठीक से धोएं और नियमित व्यायाम करें। गोष्ठी में डा. शशिकांत यादव, मो. रिजवान, राजवीर यादव, मालती सिंह, अवनीश पांडेय, डा. हरिनाथ यादव, विकास यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें