फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक ने निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/ बरईपार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बरईपार क्षेत्र में चल रहे निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा अपना प्रमाणपत्र और अस्पताल के रजिस्ट्रेशन का कागज नहीं दिखाया गया। उन्होंने तीन दिन में संबंधित प्रमाणपत्र न दिखाने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. रफ़ीक फारूकी ने बरईपार में निजी अस्पताल चला रहे पांच डाक्टरों के यहां पहुंचे। वहां उन्होंने संबंधित चिकित्सक की डिग्री तथा अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा। अधीक्षक ने बताया है कि संबंधित कागज नहीं दिखाया गया। डाक्टरों को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि प्रमाणपत्र नहीं प्रस्तुत किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें