खुटहन। संजरपुर गांव में यादव बस्ती के पास बंजर की सरकारी जमीन में उगे झुरमुट के बीच गुरुवार की शाम को घास लेने गई महिलाओं को जमीन के ऊपर उभरी एक पत्थर की मूर्ति दिखी। उन्होंन शोरगुल कर ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों ने खुदाई किया तो हनुमान जी की प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने के बाद गांव में दर्शन पूजन शुरू हो गया है। लोग मंदिर बनवाने के लिए जमीन की तलाश में जुट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कुछ महिलाएं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उनका हसिया एक पत्थर से टकराया। उन्होंने देखा तो पत्थर की शक्ल में मूर्ति जैसा दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। गांव वाले पहुंचकर खुदाई करना शुरू किए तो हनुमान जी की पत्थर की प्रतिमा मिली है।