जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पांच नवंबर को होने वाले 22 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। दीक्षांत समारोह मनाने के लिए समितियों का गठन किया गया है। जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बुधवार को बैठक में कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए सबसे बड़ा समारोह होता है। राजभवन द्वारा दीक्षांत समारोह के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत दीक्षांत समारोह कराया जाएगा। कुलपति ने निर्देश दिया कि शीघ्र ही स्क्रूटनी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। जिससे गोल्ड मेडलिस्टों की अंतिम सूची तैयार हो सके। पीएचडी धारकों की सूची को अंतिम रूप देने में विश्वविद्यालय का शैक्षणिक विभाग लगा हुआ। हर वर्ष की भांति इस बार भी गतिमान पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। स्वर्ण पदक धारकों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें दीक्षांत समारोह की सूचना देने को कहा गया। विवि के मुख्य गेट की टूटी टाइल्स को ठीक कराने का काम शुरू शुरू हो गया है। मुख्य गेट को बंद कराकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को परिसर में पहुंचने के लिए प्रशासनिक भवन के सामने वाला गेट को खोल दिया है। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, प्रो. रामनारायण, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. राजेश शर्मा, डा. राजकुमार सोनी, डा. संतोष कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, आदि मौजूद रहे।