शाहगंज।स्थानीय तहसील परिसर के निर्माणाधीन सभागार में बुधवार को बूथ लेबल अधिकारियों ने जमीन पर बैठ कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनके बैठने के लिए प्रशिक्षण में कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में आने वाली समस्याओं को नहीं बता सकी। बैठने की व्यवस्था नहीं होेे के कारण बीएलओ खड़े होकर प्रशिक्षण ले रही थी। लेकिन अंत में वे जमीन पर ही बैठना ही मुनासिब समझा।
मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने के लिए शाहगंज तहसील क्षेत्र के सभी बूथ लेबल अधिकारियों को बुधवार को तहसील के निर्माणाधीन सभागार में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एसडीएम ने बीएलओ को मतदाता पूनरीक्षण के काम को सही ढंग से करने के बारे में बताया। कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इस तय तिथि के भीतर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरा करना आप लोगों की जिम्मेदारी है। कुछ बीएलओ के क्षेत्र से फार्म छह, सात व आठ कम आ रहे थे। जिसपर एसडीएम ने सही ढंग से काम करने की बीएलओ को हिदायत दी। वहीं फार्म में आने वाली त्रुटियों को सही करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। लेकिन उनके बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिससे बीएलओ खड़े होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। लेकिन काफी देर खड़े होने के बाद बीएलओ को आखिरकार जमीन पर बैठना पड़ा। जिससे उनको परेशान का सामना करना पड़ा।
तहसील सभागार भवन निर्माणाधीन है। समय पर कुर्सियां नहीं पहुुंच पाई थी। जिसके कारण बीएलओ को जमीन पर बैठना पड़ा। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा।
राजेश कुमार वर्मा
उप जिलाधिकारी, शाहगंज