फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के रामसिंह ने मेरठ के संदीप को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के नोनारी उपधान गांव में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमे पूर्वांचल के कई जिलों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल का उद्घाटन फीता काटकर थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने किया। दंगल का पहला मुकाबला रमेश पहलवान मिर्जापुर व प्रकाश पहलवान वाराणसी के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी के प्रकाश ने रमेश को पटखनी दी। दूसरा मुकाबला संदीप रामनद्दी व मनोज हरियाणा के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबर पर छूटी। लल्ला पहलवान ने उमा पहलवान को चित किया। राजकुमार ने रामआसरे को, चंदन ने शेरू को पटखनी दी। जौनपुर के एक हाथ के पहलवान रामसिंह व मेरठ के संदीप के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले रामसिंह ने मेरठ के सन्दीप को आसमान पटखनी दी। संचालन लल्ला पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका दुर्वाशा पहलवान ने निभाई। इस मौके पर बबलू सिंह प्रधान,मोहित तिवारी, राजेश तिवारी, रोशन सिंह,सचिन सिंह, राकेश उपाध्याय,नन्हे आदि उपस्थित रहे। आयोजक योगेन्द्र नाथ उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें