फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षों से अपने हाथों से बना रहा मां दुर्गा की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। क्षेत्र के तेजीबाजार निवासी जितेंद्र कुमार मोदनवाल द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। बड़े ही सुंदर व आकर्षक तरीके से मां दुर्गा की सात फिट ऊंची मूर्ति को तैयार किया है। जिसे देखकर लोग आश्चर्य चकित हो रहे हैं। जितेन्द्र मोदनवाल द्वारा बनाई गई मूर्ति और उसकी कलाकारी सभी को आकर्षित कर रही है। मूर्ति बनाने की बारे में पूे जाने पर उसने बताया कि वह बचपन से ही मां दुर्गा की मूर्ति बना रहा है। सबसे पहले उसने बांस द्वारा मूर्ति का वेस तैयार कर पुआल की मदद से आकार बनाया। फिर उसमें बलुई और चिकनी मिट्टी को भिगोकर लोई बनाकर मूर्ति के लिए मिट्टी को तैयार किया। धान की भूसी, फिर सुतली का पेटुआ बनाकर बारिक-बारिक काटकर मिट्टी में मिलाने के बाद बांस के बने बेस पर तैयार की गई मिट्टी से मूर्ति बनाना। मां दुर्गा के साथ शेर, महिषासुर, सांप और भैसासुर की भी उसने मूर्ती बनाई है। 2003 से वह मां दुर्गा की मूर्ति बना रहा है। 15 वर्षों से लगातार आर्डर पर लगभग दर्जनों से अधिक मां दुर्गा की मूर्तियां बनाकर वह बेच चुका है। मूर्ति बनाने में लगभग चालीस से पच्चास दिन लगते हैं। उसने बताया कि प्रति मूर्ति बनाने में लगभग ढाई हजार रुपये का खर्च लगता हैं। मूर्ति बनाना उसकी शौक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें