फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक होगी मंडल स्तर की प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के इंटर व उत्तर मध्यमा स्तर के छात्र -छात्राओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 एवं 25 अक्तूबर को लखनऊ मुख्यालय में प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। इसमें इंटर व उत्तर मध्यमा स्तर के छात्रों का 24 अक्तूबर को प्रात: 10.00 बजे संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत एवं प्रतिभा प्रदर्शन तथा 25 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे संस्कृत श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए पहले प्रत्येक मण्डल में 15 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होनी है। जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के पात्र होंगे। भाषण प्रतियोगिता का विषय ’’वाल्मीकि रामायणे प्रबंध वर्णनम्’’ रखा गया है। इसके लिए समय सीमा पांच मिनट निर्धारित है। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्त्वना स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमश: 21000, 15000, 8000 की धनराशि,प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान की जाएगी। मण्डल स्तर की प्रतियोगिता 10 अक्टूबर के पूर्व ’’राजकीय क्वींस इंटर कालेज वाराणसी’’ में आयोजित की जाएगी। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा निर्देशित किया गया है कि अपने विद्यालय के छात्र व छात्राओं को उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें