करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में रविवार को श्रीराम कथा में पांचवें दिन गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शांतनु महाराज ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन को सार्थक बना देता है। राम विवाह और अयोध्या आगमन बखान करते हुए कहा कि सुख में भगवान का दर्शन दुर्लभ संयोग है, जो अयोध्यावासियों को मिला था। संगीतमय रामकथा में हारमोनियम पर अमन मिश्र, तबला पर भीमसेन, वायलिन पर सुरेश, बांसुरी पर सुनील, सह गायक अंकित पाठक और सर्वेश तिवारी रहे। आचार्य पूजन सौरभ शास्त्री व व्यास पीठ का पूजन कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने किया। प्रो. ओम प्रकाश सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, वित्त अधिकारी ए के सिंह , कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, डा. दिलीप सिंह, ऋषिकेश त्रिपाठी, डॉ प्रमेन्द्र सिंह, मनोज द्विवेदी, चमन जैन, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद थे। संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डा. राजीव प्रकाश सिंह, प्रो. आरएन त्रिपाठी, प्रो. बीडी शर्मा, डा. एसपी तिवारी, डा. केएस तोमर, डा. दिवेन्दु मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. मनोज पांडेय मौजूद रहे।