करंजाकला। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में चार दिवसीय स्व. समर बहादुर सिंह स्कूल्स इंडिया कप फुटबाल चैंपियनशिप का विधान प रिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों
ने मशाल दौड़ एवं मार्च पास्ट कर अति थियों का स्वागत किया। उसके बाद स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गणेश नृत्य एवं अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाला नृत्य सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि वृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि जीवन में खेल एवं स्वास्थ्य के समंजस्य बनाना जरूरी होता है। स्कूल के परितोष नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल्स इण्डिया कप का पहला मैच एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर एवं प्रसाद इण्टरनेषनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें एसएस पब्लिक स्कूल ने प्रसाद इण्टनेषनल स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मैच नेहरू बालोद्यान एवं डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू बालोद्यान ने 4-0 से डा. रिजवी लर्नर्स को पराजित किया। तीसरा मैच संत तुलसी ग्लोबल आजमगढ़ एवं जनक कुमारी इंटर कालेज के बीच में खेला गया। जिसमें जनक कुमारी इंटर कालेज ने संत तुलसी विद्यालय को 5-0 अंकों के अंतर से पराजित किया। दिन का चौथा तथा आखिरी मैच सेंट पैट्रिक स्कूल एवं आरएन टैगोर के बीच खेला गया है। जिसमें सेंट पैट्रिक ने आरएन टैगोर को 2-0 से पराजित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. डीआर सिंह रहे। इस मौके पर डा. अवधेष सिंह, आलोक कुमार, सत्येन्द्र सिंह, संजय सिंह, डा. रीमा श्रीवास्तव, स्कूल की प्रधानाचार्या डा. मधुलिका सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिवांष सिंह ने किया।