फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखी व समृद्ध जीवन जीने के लिए योग आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के शेषपुर स्थित योग संस्थान द्वारा छात्रों को योग की ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार से शरू हुए दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अर्चना श्रीवास्तव ने छात्रों को बताया कि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए ध्यान योग करना चाहिए जिससे मानसिक तनाव, अशांति दूर होती है। साथ ही आत्मशक्ति का विकास होता है। नियमपूर्वक ध्यान योग करने से शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। छात्रों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत, ताड़ आसन, वृक्षासन, योगिंग, जांगिग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं आसन कराया गया। इस अवसर पर संगीता जायसवाल, ललिता यादव, प्रियंका, सुशीला, अनीता, स्नेहा, मिथिलेश यादव, उमेश कुमार, शशिकांत, रमेश सोनू पाल आदि उपस्थित रहे। यूपी यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



केराकत। कृषि विभाग द्वारा शनिवार को पब्लिक इंटर कालेज पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता %फसलों के अवशेष जलाने से नुकसान व नहीं जलाने से फायदे% विषय पर हुई। जिसमें 6 विद्यालयों के कुल 134 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान पब्लिक इंटर कालेज के मनीष गौड़ ने पहला और तुबा बानो ने दूसरा स्थान पाया।जबकि शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज की श्वेता सोनी तीसरा स्थान पाई। इस अवसर पर एसडीएम चन्द्रेश कुमार सिंह,भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार और प्रधानाचार्य डा. राम दत्त सिंह के देख रेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मंजू गुप्ता, छाया श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।एसडीएम चन्द्रेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को दस हजार रुपये,दूसरा स्थान पाने वाले को साढ़े सात हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 5 हजार रुपये सहित प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


जौनपुर। नगर विकास आवास अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने शनिवार को ग्राम पंचायत गभिरन में ग्राम संपर्क अभियान के अंतर्गत चौपाल लगाई। इस दौरान गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से हकीकत जानी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पीएम आवासों की जानकारी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में आठ और वर्ष 2017-2018 में दो आवास बनाए गए हैं। हैंडपंपों के संबंध में बताया कि इनकी संख्या 36 है जिसमें एक हैंडपंप खराब है। राज्यमंत्री द्वारा दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, विद्युत की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को 12 अक्तूबर को कैंप लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, अजय सिंह, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें