फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई समाज पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ईसाई समाज के खिलाफ किए जा रहे प्रताड़ना के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि ईसाई समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनके मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारे देश का संविधान से पूर्ण मान्यता प्रदान करता है। ईसाई समुदाय अपने आस्था पर चले। अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर सके। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ग्राम सरैया थाना नेवड़िया में अशोक राजभर जो इसाई समुदाय से आते हैं। उनके घर पर चल रही प्रार्थना सभा में कुछ अज्ञात लोग जबर्दस्ती घुस गए। वहां पर प्रार्थना कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। प्रार्थना सभा को भंग करते हुए प्रार्थना स्थल को बंद करवा दिया। अशोक राजभर पर झूठा आरोप लगाया कि बलपूर्वक धर्म परिवर्तन करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें