फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्या को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि शारदा सहायक खंड 39 में धान की फसल सिंचाई को देखते हुए पानी छोड़ा जाए। 15-15 दिन का रोस्टर चलाया जाए। सरकार ने जो डीएपी खाद के दाम बढ़ाया है उसे वापस किया जाए। डीजल तेल किसानों को छूट पर दिया जाए। 60 वर्ष पूरा कर चुके वृद्ध किसानों को पांच हजार प्रतिमाह पेंशन जीवन निर्वाह के लिए दिया जाए। गांव की जनता की समस्या देखते हुए मछलीशहर विकास खंड के मीरगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोली जाए। जिले में अंत्योदय पात्र गृहस्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाए। पात्रों को दिए जा रहे आवास की जांच की जाए तथा पात्रों को चयनित किया जाए। जरौना स्टेशन पर प्लेटफार्म बनाया जाए। लाइट की व्यवस्था की जाए। जिले में हो रही गुंडागर्दी, हत्याएं, दुष्कर्म पर लगाम लगाया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानु गुट पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा। टिकैत गुट किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने ओर लाठीचार्ज की घटना का विरोध किया। इस मौके पर प्रेमराज, राजेंद्र सिंह, आशीष यादव, जोशना देवी, उषा देवी, चंद्रावती, श्यामा देवी, नारंगी मौर्या, सावित्री देवी, सचिन, रामचंद्र, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें