जौनपुर। ग्राम चौकीदारों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर वेतन न मिलने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि चौकीदार के पद पर कार्यरत चौकीदारों का वेतन आज तक नहीं मिला। जिससे चौकीदार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। जब दीवान से वेतन के बारे में पूछा जाता है तो वह हीलाहवाली करते हैं और कहते हैं कि जल्द से जल्द सभी का वेतन आ जाएगा। हम सभी चौकीदार अपने कार्य पर समय से मुस्तैद रहते हैं। चौकीदारों की हाजिरी दीवान कभी लगाता है और कभी नहीं लगाता है। दीवान अपनी मर्जी काम कर रहा है। कई बार दीवान से वेतन के संबंध में कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज्ञापन सौंपने वालों में चौकीदार देवेंद्र कुमार, गोमती हिंदुस्तानी, मुन्नी लाल, श्रीनाथ, रामचंद्र, सिया राम, राम बचन, सुखदेव, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।