फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जाति के कल्याण एवं अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण के लिए अशोक इंटर कालेज में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता व पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। 150 लोगों को पौधे बांटे गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक मौर्य ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने में लापरवाही बरतने का अर्थ अपना विनाश करना है। सेवा सप्ताह चेयरमैन महेन्द्र नाथ सेठ ने कहा कि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण की रक्षा व बचाव अनिवार्य है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं पौधों की रक्षा भी करें। संयोजक शत्रुघन मौर्य ने कहा कि आज वायु, जल, मृदा और पौधों जैसे प्राकृतिक पर्यावरणीय ससाधनो की रक्षा करने की आवश्यक्ता के प्रति सजग रहने की जरूरत हैं। आभार विधालय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शाही ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक जगन्नाथ मौर्य, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, आरपी सिंह, सिद्धार्थ मौर्य, अमित पाण्डेय, अश्वनी बैंकर, अरूण त्रिपाठी, राजेन्द्र कपूर, डा विकास रस्तोगी, अनिल गुप्ता विवेक सेठ मोनू, राजेश गुप्ता, मदन गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें