फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन

स्वच्छता और जागरूकता के लिए दस विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिले में एक से 15 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता और जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा ने प्रयास तेज कर दिया है। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के तहत 15 अक्तूबर तक बीमारी के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दस विभागों मिलकर काम कर रहे हैं। सूकर पालन, पोल्ट्री फार्मों और जलभराव वाले स्थानों से बीमारी के फैलने का अंदेशा रहता है। लिहाजा इनकी सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष जनसंचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा एक से 15 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग 18 अक्तूबर को शासन को भेजेगा। अभियान के तहत बस्ती के आसपास की झाड़ियों को साफ करने, जलाशयों में पौधों की सफाई कराने, सूकर पालकों और पोल्ट्री फार्म संचालकों को सफाई कराने, बस्ती के पास जमा पानी वाले स्थानों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग को मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर विकास विभाग, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं सिंचाई, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शिक्षा इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए जिले भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य दिमागी बुखार पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना है। इस वर्ष दिमागी बुखार से हुई मृत्यु की दर 5.4 फीसदी रही है। जबकि पिछले वर्ष यह मृत्यु दर 11.2 फीसदी थी। साथ ही डेंगू के प्रकोप में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें