फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता कार्यशाला में उद्योग स्थापित करने के सिखाए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में सोमवार से उद्यमिता विषयक दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के जरिए छात्रों को उद्यमिता के लिए जागरूक करना है। कार्यशाला में इंजीनियरिंग संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन टेकिप तीन के तहत किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दिन लखनऊ के उद्यमिता विशेषज्ञ योगेंद्र कुमार, आरबी मिश्रा, गौरव खरे, सौरभ खरे तथा जौनपुर के साहेब सरन ने छात्रों को उद्यमिता स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा. संदीप कुमार सिंह ने कार्यशाला में आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। विभाग के प्राध्यापक दीप प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में उद्यमिता स्थापित करने तथा सफलता के लिए काफी प्रेरणा मिलती है। इससे विद्यार्थी को आत्म निर्भर बनने में काफी सफलता मिलती है। इस अवसर प्रो. बीबी तिवारी, डा. संदीप कुमार सिंह, डा. रजनीश भास्कर, डा. तुषार श्रीवास्तव, डा. दीप प्रकाश सिंह, डा. सुबोध कुमार, डा. अंकुश गौरव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें