फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ब्लाक प्रमुख का दिलाया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख कविता वर्मा को मंगलवार को उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि सुइथाकलां में भाजपा का ब्लाक प्रमुख होने के कारण अब विकास में कोई बाधा नहीं रहेगी। विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराकर विकास किया जाएगा। विधायक सीताराम वर्मा ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पूर्व कविता वर्मा के पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया। पुष्पराज सिंह, आई बी सिंह, संजय तिवारी, रमेश सिंह प्रमुख खुटहन, प्रमुख करौंदीकलां शिव नारायण वर्मा, बदलापुर प्रभावती कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार बर्मा, क्षेत्राधिकारी द्बय अजय श्री वास्तव ,सौम्या पांडेय बदलापुर, बीडीओ गणेशमणि तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें