फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्रेंड्स डांस क्लास के बच्चों ने सलमान शेख के निर्देशन में हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड से वाहन नहीं चलाने व नशा नहीं करके वाहन चलाने आदि के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही यातायत नियमों की जानकारी दी। इस दौरान महाराजा टाइम जोन की तरफ से नगर कोतवाली चौराहे पर महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने समाज के सभी युवा वर्ग व समाज के लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित करने की अपील की। इसी क्रम में शहर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि हम लोग वाहन की चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनने का अधिक दबाव डालते हैं । जिससे लोग दुर्घटना से बचे रहें। हमारा प्रयास रहता है कि स्वयं की सुरक्षा के लिए समाज सचेत हो और दुर्घटनाओं से दूर रहे। क्रय विक्रय चेयरमैन दीपक सिंह मांटो ने कहा कि हम सभी को बाइक समान गति से चलाना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट का सदैव प्रयोग करें। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के लोगों से कार और बाइक उचित स्थान पर खड़ा करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। महाराजा टाइम जोन के संजय खान ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, प्रीति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, अनिल गुप्ता, हसनैन कमर दीपू, संजय खान महराजा, चन्द्रशेखर जायसवाल, विक्रम गुप्ता, पिंकी जायसवाल, पूनम जायसवाल, गार्गी सिंह, तसनीम फात्मा, स्वर्णिमा जायसवाल, सुशील आर्या, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें