फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति दिलाया गया शपथ,की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा फहराया गया एवं राष्ट्रगान हुआ। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इसके बाद जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी यू पी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा है विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सहित कर्मचारियों ने श्रमदान कर कार्यालय परिसर में सफाई की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद, हीरालाल प्रजापति, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल के सभी सदस्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें