फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र खुटहन पर विभाग के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। अनशन स्थल पर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और बापू के प्रसिद्ध भजन को गाया। 20 घंटे बिजली की मांग सहित पांच सूत्री मांग पत्र ऊर्जा मंत्री को संबोधित जेइर् को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के फसल को चौपट करना चाहती है। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों के धान की फसल की सिंचाई बाधित हो गई है। प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमले बाजी कर रही है। सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। गांधी के सत्याग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन से अंग्रेजों को भगा दिया था, ठीक उसी तरह जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। अंत में जेई के आश्वासन पर सभी ने अनशन खत्म किया। इस मौके पर प्रेम लाल यादव, विनोद त्रिपाठी ,विश्राम राम, परवेज अहमद ,अजय मिश्र, उमेश यादव ,श्रीनाथ यादव, देवेश उपाध्याय ,सुधाकर उपाध्याय, भारत लाल, पवन पवन शर्मा, अमित उपाध्याय, शिव कुमार गुप्ता ,अंजनी मिश्र मौजूद रहे। संचालन डॉ. रमेश चंद बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें