फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत और ठुमरी के मधुर धुन से गुंजेगा पूविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में ठुमरी, शास्त्रीय संगीत, कत्थक एवं भाव नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में तीन से नौ अक्तूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इलाहाबाद के कत्थक एवं भाव नृत्य कलाकार रवि सिंह एवं प्रेरणा तिवारी की प्रस्तुति पांच अक्तूबर को होगी। अयोध्या के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित सत्यप्रकाश मिश्र, छतरपुर मध्य प्रदेश के मृदंग वादक पंडित अवधेश महाराज की प्रस्तुति छह अक्तूबर को होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव छह अक्तूबर को ठुमरी की प्रस्तुति करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वायलिन वादक पद्मभूषण एन राजन अपनी कला का प्रदर्शन सात अक्तूबर को करेंगी। आठ अक्तूबर को प्रख्यात कथक नृत्य विशाल कृष्ण एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राम शंकर द्वारा शास्त्रीय गायन करेंगे। सभी कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सायं 7:30 से 9:30 बजे तक आयोजित होंगे। तीन अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक शाम चार बजे से सात बजे तक श्री राम कथा अमृत वर्षा होगी। जिसमें प्रख्यात कथा वाचक शांतनु महाराज कथा के माध्यम से नैतिक मूल्यों का संचार करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें