जौनपुर। फैजाबाद में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर की बाला ने कांस्य पदक जीत कर परिवार व विद्यालय सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। वहां से वापस लौटने पर कांस्य पदक विजेता शिवम निषाद का जोरदार स्वागत किया गया। कोच स्वाती सिंह ने बताया कि विद्यालयीय क्रीड़ा समिति फैजाबाद द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में टीडी बालिका इंटर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा शिवम निषाद ने हिस्सा लिया जिसने कांस्य पदक जीता। शिवम के पदक जीतने पर कोच स्वाती सिंह, सचिव आशुतोष सिंह, आनंद कुमार, रामकेश मौर्य, रमेश कुमार आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।