फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के पहले सप्ताह में टीडी कालेज में होगा छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की बैठक सोमवार को प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कालेज सभागार में हुई। बैठक में छात्र संघ चुनाव कराने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि छात्रसंघ चुनाव दीपावली से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में कराया जाएगा। चुनाव के लिए डा. ओपी सिंह चुनाव अधिकारी बनाए गए। चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस साल छात्र संघ चुनाव के लिए निर्धारित शुल्क छात्रों से नहीं लिया गया है। कालेज के सभी छात्र तीस रूपये निर्धारित शुल्क समय से जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। बिना फीस रसीद के छात्रों को चुनाव देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई। दीपावली से पहले नवंबर के पहले सप्ताह में चुनाव करा दिया जाएगा। छात्र संघ चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में चीफ प्राक्टर डा, राजीव रतन सिंह, डा. कपिल देव सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, डा. महेंद्र त्रिपाठी, डा. शैलेंद्र सिंह वत्स, डा. आएएन ओझा, डा. पीपी सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं।


छात्रों के आंदोलन के बाद कालेज ने चुनाव कराने का लिया निर्णय
जौनपुर। टीडी कालेज में चुनाव कराने के लिए छात्रों का काफी दिनों से आंदोलन चल रहा है। कई छात्र गुट चुनाव कराने की मांग को लेकर कालेज के मुख्य गेट के पास मंच बनाकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र गुटों ने कई बार धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को पत्रक भी सौंप चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी युवजन सभा समेत कई अन्य गुट चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। दो दिन पूर्व छात्रों ने प्राचार्य के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया था।
विज्ञापन



छात्रों को चुनाव शुल्क जमा करने का निर्देश
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने से पहले छात्रों को चुनाव शुल्क तीस रूपये जमा कर रसीद कटाने का निर्देश दिया गया है। प्राक्टोरियल बोर्ड ने तय किया है कि फीस रसीद जमा करने वाले छात्रों को मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा। डा. ओपी सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। चुनाव कराने का निर्णय लेने के बाद मतदाता सूची की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें