फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार ने झाडू लगाकर की तहसील की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वयंसेवक व सेविकाओं ने रविवार को रैली निकाल कर सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। जासोपुर गांव में स्वयं सेवक सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, सामाजिक समरसता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। जहां बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी संस्थान की शिक्षिका डा. झांसी मिश्रा ने कहा कि बच्चों की स्वच्छता में सबसे बड़ा योगदान मां का है। बच्चों में बचपन से सफाई की आदत डालनी चाहिए। बच्चों को हाथ धुलवा कर ही खाना खिलाना चाहिए। गंदगी से तमाम तरह की बीमारियां फैलती है। घर और आस पास में साफ सफाई करके हम बीमारियों से बच सकते हैं। गंदगी के कारण ही संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। गांव की महिलाओं ने भी अपनी बात रखी। डा. संजय श्रीवास्तव ने कहा घर के साथ ही मन को भी स्वच्छ रखना चाहिए। ग्राम प्रधान राम बुजारत ने स्वयं सेवक सेविकाओं को ग्रामीण जागरूकता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डा. आलोक दास, नीरज श्रीवास्तव, शील निधि सिंह, मोहम्मद इमरान, जगदम्बा यादव, राजन गुप्ता, सुनील, अजय, यशस्वी साहू, प्रकाश, नीरज सिंह, आशीष कुमार, सत्यम यादव, शिल्पा आदि मौजूद रहे।
उधर, बरईपार के मुनेश्वर महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डा. राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय की सफाई करने के बाद रैली निकाल कर छात्र व छात्राएं विश्व पालपुर गांव स्थित दलित बस्ती में पहुंचे। इस दौरान बस्ती में साफ - सफाई किया। साथ ही बस्ती के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया और उसके महत्व के बारे में बताया। इस दौरान लोगों को खुले में शौच नहीं करने और शौच करने के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न पहलू बन गया है ।बिना स्वच्छता के हम स्वस्थ रह ही नहीं सकते । अगर हमें स्वस्थ रहना है तो अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखना होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शिव शंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, हरिनाथ यादव, प्रेमचंद यादव, राहुल यादव, जय सिंह यादव, प्रवीण यादव, सुरेश यादव, ज्योति उपाध्याय व राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम व तहसीलदार ने झाडूूूू लगाकर की तहसील की सफाई
केराकत।एडीएम चंद्रेश कुमार सिंह व तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त सहित अन्य तहसील कर्मियों ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत तहसील परिसर में झाडू लगकार सफाई किया। इस दौरान तहसील परिसर के अन्दर व इसके इर्दगिर्द कूड़ा करकट सहित झाड़ व घास फूस को साफ किया। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार ने खुद फावड़ा चलाकर घंटो श्रमदान किया। सफाई करने वालों में रजिस्ट्रार कानूनगो नगीना सिंह ,डोभी कानूनगो बद्रीनाथ कुशवाहा ,रतनू पुर कानूनगो लाल राम सोनकर ,लेखपाल वीरेन्द्र प्रताप ,आदित्य प्रताप सिंह ,गोविंद कुमार ,प्रिंस कुमार ,मान सिंह,विकास कुमार आदि रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें