फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री और विधायकों ने जिले में जगह-जगह चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अनियमितता पर नाराजगी भी जाती। रजमलपुर गांव में लोगों ने कहा कि दो दिन बचे हैं ओडीएफ होने में लेकिन अभी 373 में महज 161 शौचालय ही बने हैं। खड़ंजा लगवाए बगैर ग्राम प्रधान ने पैसे निकलवा लिए।
विज्ञापन

खुटहन क्षेत्र के मुजुक्किरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय बंदनपुर में नगर विकास मंत्री गिरीश यादव ने लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सुरेश यादव प्रधान, संजय वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, शेषनाथ यादव, उर्मिला देवी, सुशीला, अनीता आदि मौजूद रही। मड़ियाहूं की विधायक डा. लीना तिवारी ने विधान सभा क्षेत्र के रजमलपुर व महदेवा गांव में चौपाल लगाई। रजमलपुर में लोगों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। दिखाया कि खड़ंजा लगवाए बिना ही पूरी धनराशि प्रधान व सचिव द्वारा निकाल द्वारा निकाल ली है। 373 में सिर्फ 161 शौचालय ही बने हैं। चौपाल में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे। विधायक ने जब प्रधान को फोन किया तो उन्होंने चौपाल की जानकारी होने से इंकार कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने फोन ही नहीं उठाया। बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में शनिवार शाम को चौपाल ल गाई। चौपाल में एसडीएम रमापतिराम विन्द, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, एसडीओ विद्युत संजय यादव, जेई विद्युत रामा सिंह ,जेई पीडब्लूडी, कानूनगो, लेखपाल, स्वास्थ अधिकारी, जल विभाग, बीडीओ, सेक्रेटरी सहित सभी अधिकारी सहित कमलेश तिवारी, राजेश गौतम, अखिल मिश्र, राजेश दूबे, दिब्यप्रकाश सिंह, संतोष पांडेय, गुड्डू प्रधान, सुरेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें