फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की हुई बैठक, जुटे सैकड़ों हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक प्राचीन मंदिर बड़े हनुमान मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि मुझे अपने धर्मस्थलों पर अपने भगवान का मंदिर चाहिए। परिषद प्रमुख डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर आगामी 20 अक्टूबर को अयोध्या कूच करना है। सरकार को कानून बनाकर मंदिर बनाना चाहिए। हिंदुओं को सदियों से गुमराह किया जा रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि धर्म के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा, अन्यथा आने वाली पीढ़ी को धर्म के नाम पर क्या देंगे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र शास्त्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अजय कुमार प्रांतीय सह संयोजक हिंदू हेल्पलाइन, प्रभाकर तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष हिंदू एडवोकेट्स फोरम, नरसिंह बहादुर सिंह प्रांतीय सदस्य, हरिराम विंद जिला उपाध्यक्ष, रघुवंश यादव जिला मंत्री, राकेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, रमेश मिश्र नगर उपाध्यक्ष, धीरेंद्र तिवारी, देवी सेवक, अरविंद मिश्र, अरविंद विश्वकर्मा, योगराज यादव, राजन, रीमा सिंह, राहुल यादव, ओम प्रकाश राव, आशुतोष शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें