फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही राशन कार्ड धारकों को मिलेंगे नए राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अब बिना कार्ड के राशन नहीं लेना पड़ेगा। शीघ्र ही नए राशन कार्ड दी जाएगी। सरकार ने जिलापूर्ति कार्यालय में 44 हजार नया राशन कार्ड उपलब्ध कराए हैं। पहले चक्र में अगले महीने से नौ नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड कार्ड वितरित किए जाएंगे। दूसरे चक्र में ग्रामीण क्षेत्रों में नए कार्ड वितरित किए जाएंगे।
जिले में कुल सात लाख 75 हजार 255 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें छह लाख 49783 पात्र गृहस्थी और एक लाख 25472 अन्त्योदय कार्ड धारक हैं। इनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं एवं तीन रुपये की दर से चावल दिया जाता है। अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल दिए जाते हैं। पात्र गृहस्थी में प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज दिया जाता है। इसमें तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल दिया जाता है। नया कार्ड वितरण कार्य लगभग डेढ़ साल पहले शुरू किया गया था लेकिन कार्ड पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की फोटो छपी होने के कारण उस पर रोक लगा दी गई थी। लिहाजा उपभोक्ताओं को बगैर कार्ड के ही राशन दिया जा रहा है। इसमें कोेटेदार मनमानी भी कर रहे हैं। नया राशन कार्ड छप कर आ गया है। नगरीय क्षेत्रों में कुल 44 हजार 282 राशन कार्ड धारक हैं। अभी इनके लिए ही कार्ड आए हगैं। पात्र गृहस्थी कार्ड का रंग सफेद है और अंत्योदय कार्ड का रंग गुलाबी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया राशन कार्ड उपलब्ध हो गया है। लेकिन यह राशन कार्ड नगरीय क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों के लिए मिला है। जिसकी कोटे की दुकानवार छंटाई की जा रही है। अगले माह में कार्डो का वितरण किया जाएगा। अभी ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को वितरित करने के लिए नया कार्ड नहीं आया है।-अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें