फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका की घटती संभावनाओं से तनाव में है छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सहकारी पीजी कालेज में शुक्रवार को तनाव विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्रों और मनोवैज्ञानिकों के बीच संवाद हुआ। मनोवैज्ञानिक डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका की घटती संभावनाएं, बढ़ती अनैतिकता और परीक्षा छात्रों में तनाव के मुख्य कारण हैं। नियमित योग और प्राणायाम से काफी हद तक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों में तनाव का विशेष दुष्प्रभाव देखा जा रहा है। प्राचार्य डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा सरस्वती वंदना तथा दीप जलाकर से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन किया तथा इसकी आवश्यकता को रेखांकित किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह ने विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों द्वारा अनुभूत किये जाने वाले अलग अलग तनावों के अध्ययन तथा सम्बंधित सिद्धांतों पर प्रकाश डाला । अंत में महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नागेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डा. मुक्ता राजे, डॉ. श्याम नारायण सिंह, डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. नीतेश कुमार यादव, डा. नीरज सिंह तथा महाविद्यालय के शोध छात्र उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें