महराजगंज। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घर मे शौचालय बनेगा। प्रधान मंत्री के इस पहल की पूरे विश्व में सराहनी हो रही है। दिसम्बर माह से आप को चौबीस घण्टे बिजली मिलेगी। बिधायक रमेश मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत तुरकौली, राजापुर केवटली गांव में जनसंपर्क के दौरान कही। विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि प्रधान मंत्री की स्वच्छ भारत की कल्पना पूरे बिश्व ने सराहा है। हमारा आप का कर्तब्य है कि हम आप भी स्वच्छता का ध्यान दें। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी घर में शौचालय बनवाया जा रहा है। दो अक्टूबर तक बेस लाइन सर्वे 2012 के तहत सभी परिवार को शौचालय दे दिया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए नामों की सूची मांगी गई है। ग्राम पंचायतों से अब जल्द ही सूची लेकर इसे बेस लाइन में जोड़ दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश्वरी सिंह, महेंद्र सरोज, बिजय भान यादव, विनोद तिवारी, रोहित सिंह, व्रजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।