जौनपुर। वाजिदपुर रोड स्थित कमला हॉस्पिटल में शुक्रवार को नि:शुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वाराणसी से आई कैंसर विशेषज्ञ डॉ नेहा गुप्ता ने कहा कि कैंसर रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। समय से उपचार न होने की स्थिति में बीमारी अपना गंभीर रूप धारण कर लेती है। महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में मुंह के कैंसर की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। मुंह के अंदर एक छोटा सा अल्सर से शुरू होने वाला यह कैंसर बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। समय रहते अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो इससे मरीज की जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए युवाओं को शराब गुटका पान तंबाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। मुंह में गांठ, सांसों की बदबू जीभ के अन्य भाग में सुन्नता दांत ढीला होना मुंह कम खुलना आदि लक्षण दिखाई दे तो शीघ्र डॉक्टर से मिले और सारी बातें बताए जिससे समय रहते इसका इलाज किया जा सके । डॉ. संजय सिंह, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. पीके सिंह, ममता सिंह ,राकेश सिंह ,मैनेजर आजाद सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह ,शिवम सिंह, उजाला गौतम, जावेद अहमद, अंकित चौहान, आशीष जोगिंदर मौजूद रहे।