जौनपुर। युवा किसी राष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से युवा भारत के नेतृत्व में दो अक्टूबर से टीडी इंटर कालेज में 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह व शाम को किया जाएगा। युवाओं के साथ सभी उम्र के लोगों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के कौशल को सिखाया जायेगा। यह बात पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने शुक्रवार को संगठन के कार्यालय पर योग शिक्षकों से कही।
उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत की यह पुरातन विधा योग एक ऐसे क्रांति का स्वरूप ले रही है। जिसके माध्यम से आज न केवल जीवन जीनें की कला सीखी जा रही है बल्कि आज के युवा खुद को स्वावलंबी बनाने के साथ व्यक्तित्व के निर्माण हेतु इस विधा में खुद को ढाल रहे हैं। योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ आहार-विहार, पंचकर्म और षष्टकर्म जैसी विधाओं का साधकों को प्रशिक्षित करके प्रत्येक परिवार में बढ़ रहे रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। योग शिविर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, आचार्य कृष्णमुरारी आर्य,ममता भट्ट,विजयदत्त मौर्य, डा हेमन्त,संजय श्रीवास्तव,मदनमोहन भट्ट, अंजुम श्रीवास्तव, सिकन्दर आर्य, रामकुमार योगी,राजकुमार योगी,मोनु यदुवंशी, दीपक सिंह, कुलदीप योगी,जगदीश,विपिन, संतोष, शिव पूजन, डा ध्रुवराज, डा चन्द्रसेन, राहुल, विकास योगी आदि उपस्थित रहे।