जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी ने एंप्लायबिलिटी स्किल विकास के लिए यूनिवर्सल एजुकेशन बंगलौर के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत फीडबैक के आधार पर विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए कंपनी द्वारा 200 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में देश के नामी जिसमें संस्थान से संबंधित टीचर विद्यार्थियों को नौकरी परक जानकारी देंगे। इंजीनियरिंग संस्थान की ओर से प्रो. बीबी तिवारी एवं कंसल्टेंट कंपनी की और से अभिषेक घोष शामिल थे। इसके पूर्व कंपनी की ओर से स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के समस्त विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र- छात्राओं के विकास के इस अभियान में डा. रजनीश भास्कर, सत्यम उपाध्याय, सौरभ कुमार, रीतेश बरनवाल, पूनम सोनकर सीधे संवाद एवं कार्यकलापों से जुड़े है। टेकिप के समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि टेकिप मद से लगभग 10 लाख रुपए का व्यय विद्यार्थियों के व्यक्त्तिव एवं स्किल के विकास पर किया जाएगा। जिसमें बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस करार से इंजीनियरिंग के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।