सिरकोनी। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत बहाल करना चाहिए। जो एससी एसटी ओबीसी के लोगों की जो पदोन्नति की गई थी उसको तुरंत बहाल किया जाय । ओबीसी के नौकरियों में काफी जगह खाली है। ओबीसी का बैकलॉग तुरंत भरा जाए और ओबीसी को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ का नारा देकर भाजपा सरकार सत्तासीन हुई। लेकिन इस सरकार में केवल अपना विकास किया है। सरकार के कारनामें से पूरी जनता परेशान हैं। गुंडागर्दी लूटमार और बलात्कार से जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को चाहिए कि जो वादा चुनाव के दौरान किया था उसे पूरा करें। लेकिन सरकार ने किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। बल्कि सपा सरकार में जो काम हुआ था। उसी का दुबारा उदघाटन करके श्रेय लेने का काम कर रही हैं। इस मौके पर मिंटू यादव ,अजय त्रिपाठी ,कामता प्रसाद ,हाजी अलाउद्दीन ,चंद्र मदन मिश्रा,संजय यादव आदि उपस्थित रहे।