फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं 18-29-52

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर और सरसौडा गांव में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शौचालय योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, विद्युतीकरण योजना, स्वास्थ्य योजना, स्वास्थ्य बीमा आदि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा की किसी भी योजना का लाभ सही लोगों को मिलेगा तभी विकास होगा। अगर किसी कर्मचारी द्वारा कोई योजना देने के लिए पैसे की मांग की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव को भी फटकार लगाई। साथ ही गांव में विद्युतीकरण योजना के तहत नए पांच बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। इस मौके पर डा. रमेश चन्द्र, डा. ओपी यादव, सुरेन्द्र राजभर, विजय दुबे, सप्पू दुबे, रणजीत सिंह, गुड्डू सिंह, जंगबहादुर सिंह, साहबराज सिंह, अजित सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें