फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बीआरसी कार्यालय पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एसपी. नारायण, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आईएन तिवारी, ईएनटी डा. आरएस कुशवाहा, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेन्द्र प्रजापति ने दिव्यांग आवेदकों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही चिकित्सीय जांच कर दिव्यांगता प्रतिशत का निर्धारण किया। कार्यक्रम में कक्षा एक से बारहवीं तक 96 दिव्यांगों की जांच की गई। शिविर में चयनित पात्रों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बाद में निर्गत करने की जानकारी दी गई है। शिविर में चिह्नित बच्चों को 27 अक्तूबर को बीआरसी बदलापुर में एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर सहायक उपकरण दिया जाएगा। शिविर में सुबह से ही दिव्यांगों की भीड़ उक्त कार्यालय परिसर में जुट गई थी। कैंप में शैलपति यादव खंड शिक्षा अधिकारी, मंजू पासवान जिला समन्वयक, रोहित यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघव डा. पीडी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें