महराजगंज। बाबू उदरेज शिक्षण संस्थान बजहा महाराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रोशन कुमार प्रजापति की देखरेख में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। महाविद्यालय परिसर एवं प्रत्येक कमरे की अच्छे से साफ सफाई की गई। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विश्वदीप सिंह ने स्वयं झाडू लगाकर स्वच्छता के प्रति सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। प्रबंधक महोदय ने बच्चों से कहा कि हमें आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए और खुले में शौच न जाने की शपथ दिलाई। स्वच्छता को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा स्वच्छता अभियान से ना केवल देश में साफ सफाई होगी। बल्कि छात्र-छात्राओं के अंदर एक संस्कार विकसित होगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।