फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अक्तूबर से लगेगा शिविर,होगा दिव्यांगों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में चार अक्तूबर से लेकर 10 अक्तूबर तक दिव्यांग शिविर का आयोजन ब्लाकवार किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगों का चयन किया जाएगा। साथ ही उनका प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। यह कार्य दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं मुुुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि जनपद में निवासरत दिव्यांगजनो को दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण का वितरण किया जाना है। इसके लिए दिव्यागंजनो के चिन्हाकंन व सर्वे का कार्य होना है। साथ ही सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यागंजनो का चयन व छुटे हुए दिव्यागंजनो का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। यह कार्य दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं मुुुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सको के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना है। उन्होंने बताया कि शिविर लगाने के लिए ब्लाकवार तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें 4 अक्तूबर को सुजानगंज में,5अक्तूबर को रामपुर में, 6अक्तूबर को महाराजगंज में, 8 अक्तूबर को सिकरारा में, 9अक्तूबर को डोभी, 10 अक्तूबर को खुटहन विकास खण्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र, फोटो, सम्बन्धित तहसीलदार के द्वारा निर्गत अथवा ग्राम प्रधान सभासद द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने का आय प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदनपत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है। दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गमन हेतु वोटर आईडी राशन कार्ड, आधारकार्ड की छायाप्रति साथ में ले आना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें