फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटो ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मडियाहूं पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर पवन मेहरोत्रा के निर्देशन तथा कैप्टन एस के पाठक व सूबेदार प्रेम किशोर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. एमएस यादव भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में बीएनबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने गुरुवार को कैप्टन शिव शंकर मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेटो ने गांधी तिराहे पर सफाई अभियान भी चलाया। रैली को प्रधानाचार्य डीपी सिंह, प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें