फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति को लेकर डीएम से मिला नौजवान छात्र संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा ने कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है जिसके चलते उनके पठन-पाठन में रूकावट पैदा हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार इसे संज्ञान में ले। साथ ही छात्रवृत्ति का बजट भी बढ़ाए, ताकि गरीब छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में समस्या न उत्पन्न हो। जिला प्रवक्ता शशांक मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का शासन को कोई हक नहीं है। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, ऋषिकेश विश्वकर्मा, ओम सिंह, विशाल जायसवाल, रवि प्रजापति, शिवम मिश्रा, विशाल यादव, शशि विश्वकर्मा, शिवम यादव, सचिन शर्मा, नितिन शुक्ला, सत्यम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें