फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर फीडर बनकर तैयार शीघ्र शुरु होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गोपालपुर में विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका हैं। उनसे फीडर बनाने का काम चल रहा है। फीडर बनने का काम पूरा होते ही गांवों की आपूर्र्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बनने के बाद जंघई उपकेंद्र का भार कम हो जाएगा। इससे आसपास के कई गांवों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

लगभग तीन साल पहले से गोपालपुर उपकेंद्र का निर्माण शुरू किया गया था जो अब पूरा हो गया है। मछलीशहर से जंघई जाने वाली 33 हजार बोल्ट की सप्लाई में से ही गोधना गांव के पास से इसकी सप्लाई को जोड़ा गया है। इसका संचालन उपखंड मछलीशहर के माध्यम से होना है। साल भर पहले तार खींचने का काम भी पूरा हो चुका है। उपकेंद्र में 33 हजार बोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई है। इस फिडर पर पांच एमबीए की मशीन की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। इसमे मीरगंज बाजार सहित लगभग दर्जन भर गांवों को सप्लाई देने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे का काम होना है। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल का कहना है की फिडर की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। किन-किन गांवों को इससे जोड़ना है इसका सर्वे होना बाकी है। सर्वे होते ही इन गांवों को गोपालपुर फिडर से जोड़ दिया जाएगा। इससे जंघई फीडर का लोड काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें