फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची राज्य खाद्य आयोग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला आपूर्ति कार्यालय में बुधवार को पहुंची राज्य खाद्य आयोग की टीम ने कर्मचारियों के साथ बैठक किया और राशन वितरण प्रणाली में शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए घोटाले के किसी भी मामले में तत्परता से कार्रवाई करने और ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्य खाद्य आयोग के सदस्य डा. डीसी मिश्रा व श्रीमती सरोज प्रसाद ने कामकाज में तेजी के लिहाज से प्रत्येक तहसील में संविदा के आधार पर तकनीकी खाद्य सहायक रखने का सुझाव दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि मौजूदा समय में 18 के सापेक्ष महज सात कर्मचारी तैनात हैं। साथ ही कुशल कंप्यूटर आपरेटरों का भी अभाव है। आयोग के सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रत्येक ब्लाक व तहसील में एक-एक तकनीकी खाद्य सहायक रखा जाए जो कंप्यूटर पर कार्य कर सके। आनलाइन कार्य होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। सभी को 11-11 माह के संविदा पर रखने को कहा जो जनपद की तकनीकी समस्याओं का निराकरण कर सके। डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने राशन कालाबाजारी को लेकर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में सदस्यों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें