फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और सुरक्षा के मुद्दे पर विफल है केन्द्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विफल साबित हुई है। मंगलवार की शाम अंजुमन सदर रियाज अहमद के आवास पर स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। कांग्रेस नेता श्री दुबे ने कहा कि सीमा सुरक्षा की बात पर प्रधानमंत्री के उस जुमले को याद दिलाते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री चुनाव के पूर्व एक सैनिक की शहादत के बदले 10 आतंकियों का सिर लाने की बात करते थे। आज पड़ोसी मुल्क के आतंकवादी हमारे सैनिकों के साथ अमानवीय कृत्य कर रहे हैं और आए दिन हमारे सैनिकों का को मार रहे हैं। केंद्र सरकार असहाय है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का ढोल पीटने वाले मोदी सरकार में रक्षा सौदों में भारी धांधली हुई है। प्रदेश की योगी सरकार भी हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपराधियों एवं अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश को अपराध मुक्त करने का दावा करने वाले सीएम सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। आए दिन लूट हत्या चुनौती बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। गड्ढा मुक्त अभियान स्वयं सरकार को मुंह चिढा रहे है। केन्द्र एवं प्रदेश दोनों ही सरकारों से जनता का मोह भंग हो चुका है। इस मौके पर दिनेश तिवारी ,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ल, विश्वनाथ गुप्त, सौरभ तिवारी , ब्रम्ह देव दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें