फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। इंदिरा चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान घोटाले को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद द्वारा किए गए खुलासा किए जाने पर आक्रोश जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राफेल डील में रिलायंस कंपनी की मदद की बात सामने आने पर उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का नकाब पूरी तरह उतर चुका है। जिससे उनका असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। पीएम ने अपने उद्योगपति मित्र अनिल अंबानी की कंपनी का नाम राफेल डील में फ्रांस के सामने रखा। यह वहां के राष्ट्रपति ने स्वयं स्वीकार किया है। प्रदेश महामंत्री शार्दुल सिंह सम्राट ने कहा कि जिस तरीके से फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाया है यह सरासर देश के साथ बेमानी है। उक्त अवसर पर महेंद्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, मनीष यादव, अभिषेक यादव, राजू मौर्य, मनोज बिंद, राजेश विश्वकर्मा, सत्यम मिश्र, भोला यादव, लालू यादव, जनार्दन मिश्र, महताब अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें