फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैनों की सुरक्षा से ही हम सब की होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। रेलवेस्टेशन श्रीकृष्णनगर के गेट नम्बर तेइस सी भलुआही पर रविवार देर सायं गेटमैंनों की सुरक्षा सम्बन्धी जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन आरपीएफ के अधिकारियों की ओर से किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय नाथ सिंह ने कहा कि गेटमैनों की सुरक्षा में ही हम सब की सुरक्षा सन्निहित है । इस लिए हम सब का दायित्व बनता है कि कभी भी गेटमैन पर दबाव बना कर गेट जबरदस्ती न खोलवाएं। अन्यथा ट्रेन की चपेट में आने से किसी भारी हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आए दिन कहीं न कहीं गेटमैन के साथ जबरदस्ती गेट खुलवाने के लिए उन पर जुल्म अत्याचार किया जाता है। यहां तक कि दो सितम्बर को हरियाणा के सोनीपत में गेट न खोलने पर गेटमैन का हाथ काट लिया गया। बदलापुर में भी गेट न खोलने पर चन्दन शर्मा को कुछ दिन पहले लक्ष्य बना कर गोली मार दिया गया। जो जघन्यतम अपराध की श्रेणी में आता है। शिक्षक केशव सिंह ने कहा कि गेट खोलने का कभी भी दबाव गेटमैन पर नही बनाना चाहिए। इससे हम सब सुरक्षित रहेंगें। गेट बन्दी हमारी ही सुरक्षा के लिए है। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ सेक्सन इंजीनियर मनोज कुमार केशरी ने किया। संचालन कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक बीबी सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील किया। मौके पर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति , आदित्य सिंह , हरीलाल मोदनवाल , विनोद शर्मा ,धर्मेन्द्र सरोज , प्रहलाद तिवारी , अशोक सिंह , राजदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें