जौनपुर। सांसद मछलीशहर राम चरित्र निषाद ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर विद्युत अधिकारियों व एजेंसियों की बैठक ली। जिसमें जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही दिपावली पर्व से पहले जिले के सभी मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को लोगों की बिजली संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा। पांच या उससे अधिक घर का कोई भी मजरा बिजली से वंचित है। उससे संबंधित लोगों को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शिकायत करने को कहा। जिससे उस मजरें को शामिल कर विद्युती करण किया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता एके मिश्र, एक्सईएन विनोद कुमार गुप्ता, एससी सोनोरिया व बीबी सिंह सहित सभी एसडीओ आदि बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।